लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा (केकेसी) पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा ने बताया कि छात्रों की मांग पर आवेदन तिथि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज में एडमिशन हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जा रहा है। प्रवेश में दिक्कत आने पर छात्र प्राचार्य कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।