लखनऊ। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2025-26 में आवदेन की तिथि बढ़ गई है। अब 28 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। वहीं अभी तक हुए आवेदनों में हुई त्रुटियां भी सुधारने का मौका दिया गया है।
इस संबंध में मनोविज्ञान केंद्र के मंडलीय अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि आवदेन करने के लिए वेबसाइट entdata.co.in पर जाना होगा। त्रुटियों में संशोधन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। वहीं बीएसए राम प्रवेश ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि हर जूनियर विद्यालय से कक्षा आठ के बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराया जाए। बता दें कि इस परीक्षा को पास करने के बाद बच्चे को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की सहायता राशि सरकार की ओर से दी जाती है।