लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज बीएलएड, बीपीएड और एमपीएड कोर्स में खाली सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे। कुलपति की मंजूरी के बाद कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी करते हुए यह जानकारी दी।
लखनऊ विवि से संबद्ध कई महाविद्यालयों में बीएलएड, बीपीएड और एमपीएड कोर्स संचालित हैं। विवि यहां केंद्रीयकृत प्रवेश व्यवस्था के जरिए प्रवेश लेता है। कॉलेजों को अपने स्तर से प्रवेश लेने की अनुमति नहीं है। विवि स्तर की दाखिला प्रक्रिया के बाद कॉलेजों की सीटें नहीं भर पाई हैं।
अब जब सीटें खाली हैं तो कॉलेजों ने अपने स्तर से दाखिले का अनुरोध किया था। इसके बाद उन्हें अपने स्तर से मेरिट के आधार प्रवेश के लिए अनुमति दे दी गई है। जिन विद्यार्थियों को इन कोर्स में लेना होगा, वह कॉलेज से सीधे संपर्क कर सकते हैं। एलयूआरएन पंजीकरण वाले विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन के पात्र होंगे। हालांकि विवि ने 20 सितंबर को पोर्टल बंद कर दिया है।