फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती: आरक्षण के कारण बाहर हुए छह हजार अभ्यर्थियों को आज ही मिलेगा नियुक्ति पत्र

Sun, 02 Sep 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण लागू होने बाद बाहर हुए करीब छह हजार अभ्यर्थियों को शासन ने बड़ी राहत दी है। रविवार को इन सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त नाराजगी के बाद अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा डॉ. प्रभात कुमार ने शनिवार देर रात ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 68,500 शिक्षकों की भर्ती में कटऑफ और आरक्षण के नियमों के बाद 41,556 अभ्यर्थी ही सफल हुए थे।

उन्होंने कहा, एनआईसी को सहायक अध्यापकों को जिला आवंटन संबंधी सूची अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। एनआईसी का दफ्तार रविवार को भी खुला रहेगा। छूटे हुए छह हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस बीच, सीएम ने कहा कि नियुक्ति में देरी के लिए जो भी जिम्मेदार है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

अभ्यर्थियों ने निदेशालय पर किया प्रदर्शन

- फोटो : amar ujala
इसके पहले, सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने शनिवार को निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। निदेशक ने छूटे हुए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग कराने का भरोसा दिलाया लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

सहायक अध्यापक पद पर शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू हुई तो सुबह सैकड़ों अभ्यर्थी निदेशालय पर पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। कार्यालय में निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम मौजूद थे।

कर्मचारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। निदेशालय पर प्रदर्शन करने से पहले अभ्यर्थियों ने सुबह शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के आवास का घेराव किया।

काउंसलिंग का समय आया तो बाहर कर दिया गया

प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
अभ्यर्थियों ने बताया कि वे सभी बीटीसी उत्तीर्ण हैं और भर्ती परीक्षा भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया है। लेकिन जब काउंसलिंग का समय आया तो एक आदेश ने उन्हें इससे बाहर कर दिया।

भर्ती परीक्षा में 41,556 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। अब जब काउंसलिंग की बारी आई तो इन पदों पर आरक्षण नीति लागू कर दी। इस नाते सामान्य श्रेणी के ऊंची मेरिट वाले करीब छह हजार अभ्यर्थी काउंसलिंग से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

जब तक सूची जारी नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा

- फोटो : amar ujala
हंगामा बढ़ते देख शाम को निदेशक सर्वेंद्र विक्रम ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर वार्ता की। आश्वासन दिया कि तीन दिन में छूटे हुए अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी द्वारा जारी कराके उन्हें अवसर दिया जाएगा लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने।

बताया कि जब तक उनकी सूची जारी नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा। बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ ने भी सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर निदेशालय पर धरना दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें