फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल (एस) आज बस्ती से शुरू करेगा सदस्यता अभियान, अनुप्रिया खुद संभालेंगी कमान

Sat, 03 Aug 2019 12:39 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अपना दल (एस) भी हर जिले में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल खुद इस अभियान की कमान संभालेंगी। अनुप्रिया शनिवार को बस्ती से सदस्यता अभियान का आगाज करेंगी। इससे पहले वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि पार्टी की ओर से तीन अगस्त को बस्ती के वायरलेस चौराहे पर स्थित सावित्री मैरेज हाल में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता अनुप्रिया पटेल करेंगी। बैठक के बाद अनुप्रिया सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगी।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि बस्ती के बाद अनुप्रिया अयोध्या और अंबेडकर नगर पहुंचेगी। दोनों जिलों में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद वह जौनपुर भी पहुंचेंगी। वहां पर कार्यकर्ताओं को सदस्या अभियान के बारे में संबोधित करने के बाद सांसद वाराणसी चली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें