बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भाजपा व उसके सहयोगी पार्टियों को हिलाकर रख दिया है।
भाजपा के सहयोगी अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने बिहार में भाजपा की करारी हार पर निराशा जताते हुए आरक्षण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को भाजपा की हार का कारण माना है।
अनुप्रिया ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी।
वहीं, उन्होंने यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को रणनीति पर विचार करने की सलाह दी।