फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल विधायक संगमलाल एनेक्सी में सुरक्षाकर्मियों से भिड़े, बाद में मुकरे

Sat, 29 Sep 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधायक संगमलाल
विज्ञापन

सचिवालय एनेक्सी में अति संवेदनशील मुख्यमंत्री कार्यालय पंचम तल पर अपने कुछ साथियों को ले जाने के लिए अपना दल विधायक संगमलाल सचिवालय सुरक्षा दल के सदस्यों से भिड़ गए। हालांकि वह साथियों को नहीं ले जा पाए।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले से विधायक संगमलाल गुप्ता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दो-तीन साथियों के साथ एनेक्सी में वीवीआईपी लिफ्ट के पास पहुंचे। इसी लिफ्ट से मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट लोग जाते हैं। यहां सुरक्षाकर्मियों ने विधायक के साथ आए लोगों से पंचम तल पर जाने के लिए पास मांगा तो वह उखड़ गए।

उन्होंने साथियों को अपने साथ ले जाने के लिए दबाव बनाया और धमकाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने बिना पास जाने देने में असमर्थता जताई और लिफ्ट रोक दी। इसके बाद विधायक लिफ्ट से चले गए और साथी नीचे रह गए। एनेक्सी के प्रतिसार निरीक्षक ने इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


इस संबंध में विधायक संगमलाल ने बताया कि विधायकों के साथ प्रतिनिधि रहते हैं। फाइल वगैरह लेकर चलते हैं। उनके साथ दो प्रतिनिधि थे। वह उनको साथ लेकर जाना चाहते थे। सुरक्षाकर्मियों ने पास बनवाने को कहा तो पास मंगवाया और साथ लेकर गया। कोई विवाद नहीं हुआ है।

Trending Videos
विज्ञापन

...और योजना भवन में बिना पास दाखिल हुआ युवक 

योजना भवन में शुक्रवार को ही एक युवक बिना पास दाखिल हो गया। वहां उसे किसी कर्मी ने वीडियो बनाते देखा तो शक हुआ। युवक को पकड़ कर सुरक्षा दल के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि युवक अमेठी का था। वह अपनी कुछ समस्या लेकर आया था। उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें