फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल एक सोच है, इसे मिटाना असंभव: कृष्णा पटेल

Fri, 08 Mar 2019 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
कृष्णा पटेल - फोटो : self
विज्ञापन

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने किसी का नाम लिए बगैर विरोधी गुट पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ स्व. सोनेलाल पटेल की विचारधारा को तोड़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह सफल नहीं होंगे। क्योंकि स्व. पटेल द्वारा स्थापित अपना दल एक सोच है, इसलिए इसे मिटाना असंभव हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पार्टी की स्थापना समाज के लोगों व किसानों को हक दिलाने की लड़ाई लड़ने के लिए किया गया था, लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ में इसे कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए पार्टी केवास्तविक कार्यकताओं और समाज केलोगों को ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आना चाहिए।

कृष्णा बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रांतीय व मंडल पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें कही। पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में हुई बैठक में पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि मिशन-2019 में विजय पाने के लिए प्रत्येक बूथ पर 10 नौजवानों का संगठन तैयार किया जाए, जिसमें एक महिला कार्यकर्ता भी होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ा है, जिसे वोट में बदलने की रणनीति तैयार की जानी चाहिए। इस काम में सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द्र मौर्य ने कहा कि किसानों के अनाज उत्पादन का समर्थन मूल्य, ग्रामीण आंचलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने, बेरोजगारी दूर करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और मतदाता पेंशन के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें