फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीसी के विरोध में उतरीं अपर्णा, देखिए वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर्णा यादव ने निर्भया कांड पर बीबीसी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर बीबीसी का कड़ा विरोध किया। अपर्णा ने सोमवार को लखनऊ के 1090 चौराहे पर बीबीसी का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


हर्ष संस्था के साथ हुए इस कार्यक्रम में अपर्णा ने कहा कि एक मानसिक रोगी का इंटरव्यू चलाकर बीबीसी ने ठीक नहीं किया है। हमारे देश का अपना एक कानून है जिसने इसे बैन किया था। कानून सोच समझकर ही अपना काम करता है।

अपर्णा ने कहा कि बीबीसी की इस डाक्यूमेंट्री में देश के युवाओं को बलात्कारी बताया है और इसका आधार एक मानसिक रूप से पागल आदमी का बयान है। अपर्णा ने उस अभियुक्त का केस लड़ रहे वकीलों के विचारों पर भी प्रश्न उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर आदमी बलात्कारी नहीं होता और अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ एक पक्ष को अपनी सुविधा के अनुसार दिखाया जाए।

यह अलग बात है कि अपर्णा ने यह डाक्यूमेंट्री अभी तक नहीं देखी है। उन्होंने इस डाक्यूमेंट्री के बारे में राय मीडिया में चल रहीं खबरों के आधार पर बनाई हैं।

अपर्णा यादव मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी है। अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट पत्रकार रह चुके हैं अब वह सूचना आयुक्त हैं। ऐसे में अपर्णा का बीबीसी विरोध राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन सकता है।
विज्ञापन


देखे यह वीडियो

http://www.video.amarujala.com/video/play/906/aparna-yadav-against-india-s-daughter


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें