फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! इटानगर से जुड़ेगी नवाब नगरी

Mon, 21 Apr 2014 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्रालय चीन से सटे अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए मंत्रालय ने लखनऊ का रास्ता चुना है।
विज्ञापन


मंत्रालय नई दिल्ली से लखनऊ व गोरखपुर होकर इटानगर तक राजधानी एक्सप्रेस चलाने की योजना बना रहा है।

इसके लिए रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे से प्रस्ताव मांगा है। अभी लखनऊ से डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी के लिए दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और सैलानियों के लिए अरुणाचल प्रदेश को एक बेहतर विकल्प बनाने के लिए हाल ही इटानगर को रेल नेटवर्क से जोड़ा गया है। अब रेलवे दिल्ली से इटानगर को जोड़ने की तैयारी कर रहा है।

इसके तहत साधारण मेल एक्सप्रेस के बजाय राजधानी एक्सप्रेस चलाई जाएगी, जिससे कम समय में सफर पूरा हो सकेगा। 

रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली-इटानगर राजधानी एक्सप्रेस को कानपुर-इलाहाबाद होकर चलाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे, लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी होकर चलाने के लिए उत्तर रेलवे और लखनऊ-गोरखपुर होकरचलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे से संपर्क किया था।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने इसमें असमर्थता जता दी, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड का यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। अब यह ट्रेन लखनऊ से गोरखपुर होती हुई इटानगर जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें