लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, एल्डिको की कक्षा 10 की छात्रा अनुष्का पांडा का अंडर-17 यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की गई। अनुष्का लखनऊ की एकमात्र बालिका हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश की राज्य बास्केटबॉल टीम में स्थान मिला है। उनका यह चयन उनकी असाधारण खेल प्रतिभा, कठिन परिश्रम और निरंतर समर्पण का परिचायक है। अनुष्का ने अपनी लगन और नियमित अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से विद्यालय और पूरे लखनऊ शहर का गौरव बढ़ा है। विद्यालय प्रबंधन और डीपीएस एल्डिको परिवार ने अनुष्का को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।