फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल की अनुप्रिया ने अपने ही पार्टी सांसद को दी चेतावनी!

Mon, 11 May 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने रविवार को अपनी पार्टी के सांसद कुंवर हरिवंश सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरिवंश लक्ष्मण रेखा पार न करें, वरना उन पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


राजधानी में पत्रकारों से मुखातिब अनुप्रिया ने कहा कि पार्टी की स्थापना और उसे आगे बढ़ाने में हरिवंश सिंह का कोई योगदान नहीं है। वे अफवाहें फैला रहे हैं, कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। वे उनकी बहन पल्लवी पटेल की अतिमहत्वाकांक्षा का लाभ उठाने का कुचक्र चल रहे हैं। इसमें वे कामयाब नहीं होंगे।

अनुप्रिया ने हरिवंश पर व्यक्तिगत स्वार्थ और उन राजनीतिक दलों के इशारे पर पार्टी को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया जो अपना दल के बढ़ते जनाधार से बौखलाए हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसे दल कौन से हैं? इस पर अनुप्रिया ने सीधा जवाब नहीं दिया। कहा, सब लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार में विवाद पैदा करना और कार्यकर्ताओं को भ्रमित करना क्षत्रिय धर्म नहीं है।
Trending Videos

खुद के निष्कासन की बातों को बताया बेमतलब

उन्होंने आरोप लगाया कि हरिवंश क्षेत्र में कार्यक्रमों में जाते हैं तो अपना दल के झंडे और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करते। कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठाते। उनके मंचों पर पार्टी संस्थापक की फोटो नहीं होती।

अनुप्रिया ने अपनी बहन पल्लवी पर निशाना साधते हुए कहा, पल्लवी ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए पार्टी संविधान में नहीं होने के बावजूद जबरन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद लिया।

अपनी महत्वाकांक्षा को छिपाने के लिए मेरे पति को पार्टी के विवाद में घसीटा। अनुप्रिया ने अपना दल से खुद के निष्कासन को बेमतलब बताया। कहा कि वे दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी जा चुकी हैं।

यह मामला निर्वाचन आयोग में है। आयोग का फैसला आने तक उन्होंने इस पर कुछ बोलने से इन्कार किया। उन्होंने मां कृष्णा पटेल पर कोई टिप्पणी नहीं की और उन्हें मदर्स डे की बधाई दी।
विज्ञापन

मदर्स डे पर मां का नेतृत्व स्वीकार करें अनुप्रिया

प्रतापगढ़ से अपना दल के सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने अनुप्रिया को सलाह दी है कि मदर्स डे पर उन्हें अपनी मां कृष्णा पटेल से विवाद खत्म करके राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका नेतृत्व स्वीकार करना चाहिए।

अनुप्रिया के आरोपों पर कुंवर हरिवंश ने कहा कि बेटी समझकर उन्होंने हमेशा अनुप्रिया की मदद की। उन्हें इतनी जल्दी इसे भूलना नहीं चाहिए। अनुप्रिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सभी विवाद खड़े किए हैं, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकमत से कृष्णा पटेल को अध्यक्ष चुना है।

हरिवंश ने याद दिलाया कि रोहनिया में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मदद के बिना अनुप्रिया का जीतना संभव नहीं था।

हरिवंश ने कहा कि वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। पार्टी और संगठन के हित में कृष्णा पटेल के नेतृत्व में काम करते रहेंगे। अपना दल के प्रदेश प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल ने भी अनुप्रिया के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें