अपना दल ने आरक्षण में त्रिस्तरीय फॉर्मूला लागू करने की मांग को लेकर सोमवार से विधानभवन के सामने तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय किया है।
अपना दल पिछड़ों और दलितों को पीसीएस की नौकरियों में त्रिस्तरीय आरक्षण फॉर्मूला का लाभ देने और इलाहाबाद के जार्जटाउन थाने में दल की विधायक अनुप्रिया पटेल पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग कर रहा है।
दल के प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल ने बताया कि 12 अगस्त को पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव के नेतृत्व में अनशन होगा। 13 अगस्त को राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अनुप्रिया पटेल अनशन पर बैठेंगी। 14 अगस्त को राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद्र मौर्य के नेतृत्व में अनशन होगा।