फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनूप अध्यक्ष और जसवरी महामंत्री बने

विज्ञापन
पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल के अंतर्गत आने वाले पुराना टेंपो उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को शपथ ली। मातृ संस्था लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र व राजाजीपुरम इकाई के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन




अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र व वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने पुष्कर पांडे, संदीप कुमार, दयानगर मिश्रा, रतनदीप को संरक्षक, दीपक सहगल को चेयरमैन, अनूप द्विवेदी को अध्यक्ष, जसवीर सिंह को वरिष्ठ महामंत्री, दीपक तलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और योगंद्र सिंह व निशु अरोड़ा को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी विशाल कोहली, सौरभ शर्मा, दीपू यादव, आलोक पांडे, दीपू अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें