फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सीरो सर्वे में 22.1 फीसदी लोगों में मिली एंटीबॉडी, 2237 नए मरीज

Thu, 26 Nov 2020 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के 11 जिलों में हुए सीरो सर्वे में 22.1 फीसदी लोगों में कोरोना वायरस के प्रति एंटीबॉडी मिली है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि लखनऊ, आगरा, बागपत, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर नगर, कौशांबी, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जिलों में यह सर्वे कराया गया था। 22,268 घरों का सर्वे किया गया। हर जिले से खून के 1450 और कुल 16 हजार नमूने लिए गए थे। सबकी जांच केजीएमयू में कराई गई थी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित लोगों में इस वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी विकसित हो जाती है। समुदाय में कोरोना संक्रमण और एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर में यह सर्वे कराया था।
विज्ञापन


यूपी में 2237 नए मरीज
यूपी में बृहस्पतिवार को 2237 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 1518 को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 25,422 नए एक्टिव केस हैं। इनमें से 11,718 होम आइसोलेशन में हैं। 
स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को लखनऊ में सबसे ज्यादा 348 मरीज, मेरठ में 199, गाजियाबाद में 177, कानपुर में 138, वाराणसी में 102, नोएडा में 97 केस मिले हैं, जबकि 30 मरीजों की मौत हो गई है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जनवरी 2021 तक सर्दी से बचने की सलाह दी है। सर्दियों में बुजुर्गों और सांस के रोगियों के लिए कोरोना का संक्रमण और अधिक घातक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन


बढ़ रहे एक्टिव मरीज
प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते छह दिन पर नजर डालें तो लगातार मरीज बढ़े हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 25422 हो गई है। इनमें से 12445 होम आइसोलेशन में हैं। 2195 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और अन्य बचे हुए मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक प्रदेश में 5,02,353 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि संक्रमित मरीजों में से 7674 की मौत हो चुकी है। बुधवार को कुल 1,65,551 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 1,86,36,313 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

तिथि              एक्टिव मरीज
26 नवंबर        25422       
25 नवंबर        24876
24 नवंबर        23928
23 नवंबर        23776
22 नवंबर        23806
21 नवंबर       23471
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें