फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया समाज कल्याण विभाग का क्लर्क, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2023 03:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग के क्लर्क को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कैंट थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी (सफेद शर्ट में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में तैनात लिपिक को 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मिल्कीपुर तहसील के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक स्थित एक महाविद्यालय के प्राचार्य शिवपूजन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि समाज कल्याण विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक आनंद विक्रम उपाध्याय स्कूल का पासवर्ड व यूजर आईडी देने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी के गेट पर ताला देखकर भड़के अखिलेश यादव, गेट फांदकर अंदर घुस गए, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी में बिजली संकट बढ़ा, गांवों में पांच घंटे की कटौती, कई यूनिटों के बंद होने से बढ़ा संकट


शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो के निरीक्षक दिनेश उपाध्याय व अमित कुमार सिंह की टीम ने बुधवार की सुबह ट्रैप लगाया।

पूर्व नियोजित तरीके से जब शिवपूजन सिंह ने आरोपी क्लर्क को रुपये दिए तभी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कैंट थाने ले जाया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें