फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होगी, वेबसाइट पर देख सकेंगे अभ्यर्थी

Sat, 09 May 2020 01:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी  updeled.gov.in या upbasiceduboard.gov.in वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि कुल कुल 29.74 प्रतिशत उम्मीदवारों ने प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 11.46 प्रतिशत उम्मीदवारों ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया था कि उत्तर कुंजी पर मिली आपतियों के निस्तारण के लिए गठित कमेटी ने तीन प्रश्न डिलीट करने की सिफारिश की थी।  कमेटी की सिफारिश मानते हुए तीन प्रश्न डिलीट करने का निर्णय किया गया है ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि 150 में से 147 प्रश्नों के उत्तर के साथ अंतिम उत्तर कुंजी आज वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद आज दोपहर 147 प्रश्नों के उत्तरों के साथ कुंजी जारी कर दी गई है। 

परिणाम जारी करने की हरी झंडी मिली
राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मंजूरी दे दी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सहायक अध्यापक भर्ती मामले में उच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद प्रदेश सरकार से परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी थी। 
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव देव प्रताप सिंह ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय के आदेश के तहत सामान्य वर्ग के लिए 65% (150 में से 97 अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 60 प्रतिशत ( 150 में से 90 अंक ) के आधार पर परिणाम जारी करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें