लखनऊ। अंश यादव के बहुमखी प्रदर्शन (56 रन और चार विकेट) की बदाैलत ध्रुव अकादमी ने सेंट्रल क्लब को दस रन से हराते हुए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक प्राप्त किए। प्रतियाेगिता के दूसरे मुकाबले में कल्पना फाउंडेशन ने कुहू स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से पराजित किया। पहले मुकाबले में ध्रुव अकादमी ने 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन रन बनाए। अंश यादव ने 56 और अभिषेक पांडेय ने 27 रन बनाए।
यशवंत यादव ने 32 रन देकर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। जवाब में सेंट्रल क्लब की टीम 19.3 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई। प्रियांशु पांडेय (55) सर्वोच्च स्कोरर रहे। दीपक यादव ने चार और अंश यादव ने तीन विकेट झटके। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में कुहू स्पोर्ट्स की टीम 19.5 ओवर में 133 रन बनाकर आउट हो गई। फहाद अहमद ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। अर्पित ने तीन और अभय, आकाश व शौर्य ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में कल्पना फाउंडेशन ने अक्षत रावत के नाबाद 53 और सत्यप्रकाश के नाबाद 52 रन की बदौलत 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।