फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मांझे से फिर एक युवक का गला जख्मी, जान जाने से बीच

विज्ञापन
घायल युवक को रूमाल बांधने में मदद करता राहगीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज इलाके में रविवार दोपहर एक बाइक सवार का खतरनाक मांझे की चपेट में आ गया जिससे उनके गले पर गहरा जख्म हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन




हसनगंज के बाबूगंज में रविवार दोपहर एक युवक और महिला बाइक से कही जा रहे थे। रामाधीन मार्केट के पास युवक के गले में मांझा फंस गया। वह जब तक बाइक रोकता उसका गला जख्मी हो गया खून बहने लगा। यह देख बाइक पर पीछे बैठी महिला ने रूमाल से युवक के गले में पट्टी बांधी। इस बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। युवक काैन था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार ने बताया कि पीड़ित या अन्य किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। यदि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


हाल में खतरनाक मांझे से हुई दुर्घटनाएं

13 फरवरी : आलमबाग इलाके में मांझे की चपेट में आकर ध्रुव नारायण घायल।



7 फरवरी : चौक इलाके में मांझे से चौपटिया निवासी नजम खान घायल हुए।



5 फरवरी : शहीद पथ पर सेवानिवृत्त फौजी बृजेश राय का होठ व गाल मांझे सेे कटा।



4 फरवरी : बाजारखाला इलाके में मांझे से एमआर शोएब की गला कटने मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें