फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, दो घंटे फंसा रहा चालक

Mon, 02 Feb 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। दरोगाखेड़ा में रविवार तड़के घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। इस टक्कर से ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक इटावा उसराहार निवासी दीपक (28) उसमें फंस गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कन्नौज के तालग्राम निवासी क्लीनर विकास ट्रक से किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन दीपक केबिन में फंसे रहे। स्थानीय लोगों के प्रयास विफल होने पर दमकल कर्मियों को बुलाया गया। एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह ने फायर स्टेशन हजरतगंज से मल्टी डिजास्टर रिस्क वैन (एमडीआरवी) मंगवाई। इसके बाद केबिन काटकर दीपक को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू कार्य में करीब दो घंटे लग गए। दीपक को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के अनुसार, चालक की हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें