फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक और ट्रांसफार्मर लगेगा, मिलेगी भरपूर बिजली

Fri, 09 Feb 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिपुला स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकी क्षमता वृद्धि होने से करीब पांच लाख आबादी को बिजली समस्या से राहत मिलेगी। अभी तक ट्रांसमिशन में 63 एमवी के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। यहां पर 40 एमवी का एक और ट्रांसफार्मर लगाए जाने से भरपूर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


ट्रांसमिशन त्रिपुला से शहर के इंदिरा नगर, तेलियाकोट, आचार्य द्विवेदी नगर के अलावा सिधौना, त्रिपुला, दरीबा, अमावां समेत 10 विद्युत उपकेंद्रों को बिजली मिलती है। इन उपकेंद्रों से करीब पांच लाख आबादी को बिजली मिल रही है। गर्मी के दिनों में बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसमिशन में लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं। बिजली की आवाजाही से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
ट्रांसमिशन के भवन से हटेगा उपकेंद्र
132 केवी ट्रांसमिशन और 33 केवी विद्युत उपकेंद्र एक ही भवन में संचालित हो रहे हैं। ट्रांसमिशन के दो ट्रांसफार्मर और उपकेंद्र के दो ट्रांसफार्मर इसी परिसर में लगे हैं। ट्रांसमिशन में तीसरा 40 एमवी ट्रांसफार्मर रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसलिए इस भवन से उपकेंद्र को हटाया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


स्टोर के परिसर में स्थापित होगा विद्युत उपकेंद्र
त्रिपुला में ही स्टोर डिवीजन है। यहीं पर 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराए जाने की तैयारी है। ट्रांसमिशन और स्टोर की दूरी बहुत कम है। ऐसे में पावर कॉर्पोरेशन ने इसी जमीन का चयन किया गया है। नया भवन बनाने और विद्युत उपकेंद्र के संचालन का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा।
कराया जाएगा निर्माण
ट्रांसमिशन के भवन से विद्युत उपकेंद्र को अलग करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसमें करीब तीन करोड़ के आसपास खर्च आएगा। स्वीकृति मिलने के बाद विद्युत उपकेंद्र के भवन का निर्माण स्टोर परिसर में कराया जाएगा। इसके बाद ट्रांसमिशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

-एके सिंह एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें