रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (प्रथम) कुलभूषण ओझा की ‘आशिक मिजाजी’ का एक किस्सा सामने आया है।
दरअसल, एक महिला कांस्टेबल ने दिसंबर वर्ष-2012 में आरोप लगाया था कि आरआई देर रात फोन कर उसे परेशान कर रहा है।
विरोध करने पर आरआई ने उसका स्थानांतरण लखीमपुर पुलिस लाइन करा दिया। शिकायत पर एसएसपी ने सीओ कैंट को मामले की जांच सौंपी थी।
सीओ ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों की मानें तो 12 से अधिक महिला कांस्टेबल ने आरआई की आशिक मिजाजी के किस्से बताए हैं।
एसएसपी ने रिपोर्ट मिलने की पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
महिला कांस्टेबल 27 सितंबर वर्ष 2012 में मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में ज्वाइन किया।
तैनाती हजरतगंज के महिला थाने में हुई। परेड के बाद आरआई कूलभूषण ओझा ने महिला कांस्टेबल को रजिस्टर समेत पेश होने का आदेश दिया।
महिला कांस्टेबल के मुताबिक, आरआई उन्हें घंटों रोके रखा और कहा कि पुलिस लाइन में तैनाती करा लो आराम से ड्यूटी करोगी।
इतना ही नहीं शाम को आरआई हॉस्टल पहुंचा और रात 9.30 बजे कार्यालय आने को कहा। मना करने पर देर रात में 21 कॉल की।
सुबह महिला कांस्टेबल ने डीआईजी व एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने जांच सीओ कैंट बबिता सिंह को सौंपी थी।