रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में तीन साल तक अल्ट्रासाउंड जांच ठप होने के बाद रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद अब सोनोलॉजिस्ट की भी व्यवस्था हो गई है। दो-दो डॉक्टरों की व्यवस्था होने के बाद अब अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं को परेशान नहीं होना होगा। आसानी से उनकी जांच हो जाएगी।
जिला महिला अस्पताल में पिछले मई माह में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विष्णुकांत ओझा की तैनाती की गई थी। इससे पहले तीन साल तक डॉक्टर न होने के कारण जांच ठप थी। अब सोनोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण लेने के बाद डॉ. अनुराग सिंह को भी महिला अस्पताल में तैनात कर दिया गया है। दो चिकित्सकों की तैनाती होने के बाद प्रसूताओं को अल्ट्रासाउंड जांच में सहूलियतें मिलेंगी।