फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ड्रेन में मिला लापता युवक का कंकाल

Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। आठ नवंबर से गायब युवक का नरकंकाल बुधवार को गुलालपुर ड्रेन में पाया गया है। कपड़े व कमरे की चाबी से परिजनों ने पहचान की। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाने के खाखरदेई गांव निवासी दयाशंकर मिश्र (38) आठ नवंबर को घर से लापता हो गए थे। दयाशंकर के भाइयों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला तो भाई सरजू प्रसाद ने मुंशीगंज थाने में गुमशुदुगी दर्ज कराई थी। बुधवार को गुलालपुर ड्रेन में बच्चों ने नरकंकाल पड़ा देखा। आसपास के लाेगों की भीड़ जुट गई।
सूचना के बाद पहुंचे भाई सरजू प्रसाद ने कपड़े व कमरे की चाबी से कंकाल की पहचान गायब भाई दयाशंकर के रूप में की। पएसएचओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि नरकंकाल की पहचान सरजू प्रसाद ने गायब भाई के रूप में की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में वैधानिक नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें