सरोजनीनगर। बिजनौर के नटकुर गांव में 26 मई को हुई कुत्ते की हत्या का मामला गरमा गया है। दो स्वयंसेवी संस्थाओं ने आरोपी रमन गौतम के खिलाफ नई रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस आरोपी पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चुकी है।
संस्था की सदस्य अनु बोस ने रमन पर कुत्ते के साथ क्रूरता का आरोप लगाया। उन्होंने घटना के वीडियो को सुरक्षित रखने और फोरेंसिक जांच की मांग की। अनु बोस ने मृत कुत्ते के शव को नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम की मांग की। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि गोताखोर शव की तलाश कर रहे हैं।
ये है मामला
26 मई को कुत्ते ने रमन के मुर्गे को मार डाला था। इससे आक्रोशित होकर रमन ने लोहे की रॉड से पीटकर कुत्ते की हत्या कर दी थी। फिर उसने कुत्ते का शव नहर में फेंक दिया था। मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।