फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा का एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती

Sat, 07 Mar 2020 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

-जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती
-अब तक संक्रमित लोगों की संख्या छह पर पहुंची
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के परिवार के संपर्क में आया एक और व्यक्ति कोरोना वायरस (कोविड-4) से संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। इस व्यक्ति को आगरा को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) में जांच के लिए भेजे गए एक नमूने केपॉजिटिव आने के बाद उसे एनआईवी पुणे दोबारा पुष्टि के लिए भेजा गया है। अब तक प्रदेश में आगरा के कुल छह लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को आठ यात्रियों को कोरोना वायरस जैसे लक्षणों के कारण विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन अलीगढ़, एक सफदरजंग अस्पताल दिल्ली और चार सिद्धार्थ नगर में भर्ती कराए गए हैं। शनिवार तक कुल 352 नमूने जांच के लिए विभिन्न लैब भेजे गए हैं। इनमें केजीएमयू में 232, एनसीडीसी दिल्ली में 112 नमूने भेजे गए हैं। इनमें से 260 की रिपेर्ट निगेटिव आई है और 85 की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक कुल 10775 यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से शनिवार को 422 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। इसके अलावा डब्लूएचओ और रैपिड रिस्पांस टीम ने शनिवार को चीन की यात्रा से लौटे 50 यात्रियों की जांच की। यूपी में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण जैसे लक्षणों वाले 120 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है।

तीन चिकित्सा संस्थानों में जांच की सुविधा
स्वास्थ्य विभाग ने तीन और चिकित्सा संस्थानों में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच की सुविधा शुरू कर दी है। रूरल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सैफई, एएमयू अलीगढ़ और बीएचसी वाराणसी में अब कोरोन वायरस जांच की सुविधा मिलेगी। हालांकि पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे से ही होगी।
विज्ञापन


आगरा में 40 अधिकारियों की टीम की तैनाती
स्वास्थ्य विभाग ने आगरा में 40 अधिकारियों की टीम को कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई परिस्थितियों को संभालने के लिए लगाया है। इसके अलावा तीन एपिडेमिक इंटेलीजेंस सर्विसेज ऑफिसर्स की ड्यूटी सीएमओ कंट्रोल रूम में लगाई गई है। ताज महल में तैनात की गई टीम को इंफ्रारेड थर्मोमीटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। आगरा के संक्रमित परिवार के घर के तीन किलोमीटर के परिक्षेत्र में जांच अभियान नौ मार्च को पूरा होने की संभावना है। इसके लिए 314 टीम लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें