फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम परिवार के 22वें सदस्य की राजनीति में इंट्री, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

Tue, 31 Jan 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनुराग यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कुनबे के 22वें सदस्य ने राजधानी के चुनावी रण में ताल ठोंक दी है। उनके भाई अभय राम के बेटे और बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव के भाई अनुराग यादव की राजनीतिक पारी की शुरुआत लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से हुई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चचेरे भाई को सरोजनी नगर सीट से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने 1967 में राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। वह 1989 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। इस समय उनके परिवार के 21 सदस्य किसी न किसी तरह राजनीति से जुड़े हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह राजनीति में सक्रिय है मुलायम का परिवार

मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम समेत परिवार के पांच सदस्य लोकसभा और एक राज्यसभा सदस्य हैं। मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हैं। अखिलेश की पत्नी और मुलायम की बड़ी बहू डिंपल यादव कन्नौज से सांसद हैं। छोटी बहू अपर्णा यादव राजधानी की ही कैंट विधान सभा सीट से प्रत्याशी हैं।

मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर (इटावा) से विधायक हैं। शिवपाल के बेटे आदित्य यादव पीसीएफ के चेयरमैन हैं। मुलायम के छोटे भाई रतन सिंह के पौत्र तेज प्रताप सिंह मैनपुरी से 2014 में सांसद चुने गए हैं। वह लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।

छोटे भाई अभय राम यादव के बेटे धर्मेंद्र यादव बदायूं से सांसद हैं। धर्मेन्द्र के भाई अनुराग को सरोजनी नगर से उम्मीदवार बनाया गया है। मुलायम के चचेरे भाई राम गोपाल यादव भी राज्य सभा सांसद हैं। उनका बेटा अक्षय प्रताप यादव फिरोजाबाद से सांसद है।

इसी तरह भाई राजपाल सिंह यादव का बेटा अंशुल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनकी मां भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। परिवार के कई सदस्य ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें