फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के विश्विद्यालय को एक और करोड़ों की सौगात

Sun, 17 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां के रामपुर स्थित मो. अली जौहर विश्वविद्यालय को राज्य सरकार ने एक और सौगात दी है। संस्कृति विभाग वहां 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से भव्य पंडाल बनवा रहा है। इसके तैयार होने के बाद वह इसे जौहर विवि को सौंप देगा।
विज्ञापन


सरकार ने आजम को पंडाल का पूरा अधिकार देने के लिए इसकी शर्तों में भी बदलाव कर दिया है। रामपुर स्थत जौहर विश्वविद्यालय को सरकार ने पहले भी कई सौगातें दी हैं।

अब संस्कृति विभाग अपने संसाधनों से 12.36 करोड़ रुपये का अनुदान देकर इस विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य पंडाल बनवाने जा रहा है। इस पर पूरा अधिकार जौहर विवि का होगा। वह इसका उपयोग अपने आयोजनों में कर सकेगा।
विज्ञापन


शासकीय कार्य के लिए इस पंडाल का उपयोग किस प्रकार हो सकता है, इसके लिए पहले रामपुर के डीएम को अधिकृत किया गया था, लेकिन सरकार ने अब डीएम से यह अधिकार वापस ले लिया है। यानी अब विश्वविद्यालय ही अपने स्तर से सारी चीजें तय करेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय खुद ही बनाएगा नियमावली

विश्वविद्यालय किसी भी शैक्षिक, सांस्कृतिक तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ ही शिक्षण व प्रशिक्षण के लिए किसी संस्था या विभाग को यह पंडाल निर्धारित शुल्क लेकर इस्तेमाल करने के लिए दे सकता है। हालांकि राज्य सरकार के शासकीय कार्यों के लिए यह पंडाल निशुल्क मिलेगा।

खास बात यह है कि इस सरकारी पंडाल का आवंटन, संचालन व निगरानी विश्वविद्यालय अपने स्तर से नियमावली बनाकर करेगा। इसका किराया भी वही तय करेगा। कहने को तो संस्कृति विभाग ने पंडाल में जौहर विवि एवं ट्रस्ट द्वारा व्यापारिक-वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित नहीं करने की शर्त लगाई है, लेकिन इस पर निगरानी के लिए कोई खास प्रबंध नहीं किए हैं।

विश्वविद्यालय देगा पंडाल पर लगने वाला टैक्स व शुल्क
सरकार ने साफ कर दिया है कि पंडाल पर स्थानीय निकाय, राज्य सरकार या फिर केंद्र सरकार यदि कोई टैक्स या शुल्क लगाती है तो उसे विश्वविद्यालय ही वहन करेगा। साथ ही पंडाल के रख-रखाव का खर्च भी विश्वविद्यालय इससे मिलने वाले किराये या फिर अपने संसाधनों से उठाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें