सीएनजी वितरण में बढ़ती परेशानी को कम करने के लिए ग्रीन गैस कंपनी इस माह
के अंत तक शहर में एक नया सीएनजी फीलिंग पंप शुरू करने जा रही है।
शहर का
यह आठवां फीलिंग सेंटर फैजाबाद रोड के इंदिरा नगर इलाके में खुलेगा। यह
सेंटर फिलहाल बूस्टर पंप के तौर पर संचालित होगा। आगे चलकर इसे ऑन लाइन
सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
इंदिरा नगर में
खुलने वाले इस पंप का संचालन शुरू कराने के लिए चिन्हित साकेत फीलिंग
स्टेशन पर सभी औपचारिक सिविल वर्क पूरा कर स्थानीय स्तर पर संचालन के लिए
जरूरी सभी विभागीय एनओसी भी जुटा ली गई है।
कंपनी से जुड़े अधिकारी नागपुर
स्थित पेट्रोलियम व विस्फोटक सुरक्षा संस्थान से सीएनजी पंप संचालन की
औपचारिक एनओसी भी 20 सितंबर तक आ जाने की उम्मीद जता रहे हैं।