फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त मौका, लेखपालों की अर्हकारी परीक्षा 22 व 23 को

Tue, 08 Oct 2019 06:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नियुक्ति के बाद नियमित करने से पहले आयोजित अर्हकारी परीक्षा में असफल रहे राजस्व लेखपालों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा। राजस्व परिषद ने ऐसे अभ्यर्थियों की अर्हकारी परीक्षा 22 व 23 अक्तूबर को कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


नियुक्ति के बाद नियमित होने के लिए राजस्व लेखपालों को अर्हकारी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। पहले अवसर में अनुत्तीर्ण लेखपालों को दो अतिरिक्त अवसर दिए जाते हैं। पिछले वर्ष 24 व 25 जून को मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय लखनऊ में अर्हकारी परीक्षा हुई थी। इसमें अनुत्तीर्ण लेखपाल लंबे समय से अर्हकारी परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे थे। 

परिषद ने कहा है कि पिछली परीक्षा में अनुत्तीर्ण लेखपालों के अलावा ऐसे लेखपालों को भी इस अर्हकारी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिनके दो अतिरिक्त अवसर अभी पूरे नहीं हुए हैं या जो अर्हकारी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं। जिलाधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बिजनौर और प्रयागराज में होगी परीक्षा

राजस्व परिषद ने अर्हकारी परीक्षा दो केंद्रों पर कराने का फैसला किया है। सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, आगरा, लखनऊ, झांसी व कानपुर मंडल के लेखपालों की परीक्षा मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय स्वाहेडी खुर्द बिजनौर में होगी। प्रयागराज, अयोध्या, बस्ती, विंध्याचल, चित्रकूट, गोरखपुर, देवीपाटन, आजमगढ़ व वाराणसी मंडल के लेखपालों की परीक्षा मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय करेली प्रयागराज में होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें