फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शाइन सिटी के निदेशक पर ठगी का एक और केस

Sun, 27 Oct 2024 05:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाज कंपनी शाइन सिटी के निदेशक के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एक और रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है। आरोपी निदेशक ने बुजुर्ग से दो प्लाॅट के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


आलमबाग के भिलावां में रहने वाले बुजुर्ग कमलेश कुमार के मुताबिक उनकी मुलाकात शाइन सिटी के निदेशक रााशिद नसीम से हुई थी। कमलेश ने गोमती नगर स्थित उसके दफ्तर आर स्कवॉयर में जाकर दो प्लॉट बुक कराए थे। भुगतान के बावजूद आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की। दबाव बनाने पर राशिद टाल-मटोल करता रहा। कमलेश जब दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लटकता मिला। बाद में पता चला कि आरोपी के पास कोई प्लॉट नहीं है। वह फर्जी लेआउट बनाकर दिखाता था। प्लाॅट का जाली अनुबंध पत्र जारी करता था। इसी तरह वह हजारों लोगों के अरबों रुपये हड़पकर विदेश भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें