फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठगी के आरोपी बिल्डर भाइयों पर एक और केस

Thu, 17 Apr 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ठगी के आरोपी बिल्डर भाइयों पर एक और केस
विज्ञापन
मोहनलालगंज। प्लॉट देने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपी बिल्डर भाइयों पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक बिहार के भोजपुर निवासी मनोज कुमार सिंह ने एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड की मऊ स्थित प्लाॅटिंग साइट पर दिसंबर 2021 में 15 लाख रुपये देकर जमीन ली थी। आरोप है कि तीन साल बीतने के बावजूद न तो रकम वापस की गई और न ही प्लॉट की रजिस्ट्री हुई। पुलिस कंपनी के मालिक विनोद कुमार उपाध्याय व निदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अनाथालय से किशोर लापता
मोहनलालगंज। इलाके के डान बाॅस्को में स्थित अनाथालय से 17 मार्च को रोहित कुमार (16) कहीं चला गया। किशोर की तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। परेशान होकर अनाथालय के अध्यक्ष विमल केरकेट्टा ने किशोर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस फुटेज की मदद से किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें