फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला को बंधक बनाकर पीटने में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में बच्चा चोरी के शक में महिला को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इंदिरानगर के खुर्रमनगर का निवासी नदीम है। इस मामले में कोर्ट सात आरोपियों को जेल भेज चुका है। बता दें कि दस नवंबर को सोशल मीडिया पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। घटना छह नवंबर की थी। महिला ने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बचाने के लिए एक बच्चे को खींच लिया था। यह देख गिरफ्तार आरोपी व अन्य लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए महिला को पीटना शुरू कर दिया था। दस नवंबर को मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भागे चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें