फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों का सम्मेलन

Sat, 01 Jun 2024 05:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ रीजन के प्राचार्यों के तीन दिवसीय वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन का शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की उपायुक्त सोना सेठ ने शहर के एक होटल में किया। इसमें लखनऊ रीजन के सभी 48 विद्यालयों के प्राचार्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहले दिन संभाग के वित्त अधिकारी एमपी सिंह ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों की वित्त संबंधी समस्याओं का समाधान किया। संभाग के सहायक आयुक्त अनूप अवस्थी, अर्चना जायसवाल व विजय कुमार ने केंद्रीय विद्यालयों के परीक्षा परिणामों को उत्कृष्ट बनाने, शिक्षा मंत्रालय की नीतियों को अक्षरश: लागू करने, विद्यार्थियों में जीवन मूल्यों को आत्मसात करने व उनके बहुमुखी विकास के लिए आवश्यक नीतियों पर चर्चा व मार्गदर्शन किया। लखनऊ संभाग के प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र सिंह ने लोक शिकायत एवं निवारण आदि प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर विद्यालयों की ओर से कला प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें