सरोजनी नगर सीएचसी पर गुरुवार को एक एएनएम अचानक बेहोश होकर
जमीन पर गिर गई।
आरोप है कि वह सीएचसी अधीक्षक के पास छुट्टी के संबंध में
बात करने गई थी, तभी अधीक्षक ने उसे जमकर फटकार लगा दी, जिससे आहत एएनएम
घबराकर बेहोश हो गई।
आनन फानन एएनएम को वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे भेज दिया गया।
परिवार ने सीएचसी अधीक्षक के
खिलाफ लिखित शिकायत की है, जिसके बाद एसीएमओ ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित
पक्ष का बयान लिया।
सरोजनीनगर के गौरी
विहार निवासी राजपाल की पत्नी विपुला खरे (35) सरोजनीनगर सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात हैं।
राजपाल के मुताबिक सोमवार
शाम विपुला को उसकी बहन की तबियत खराब होने की जानकारी मिली और वह मंगलवार
सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बाबू को दो दिन की छुट्टी का
प्रार्थना पत्र देकर अपनी बहन को देखने आलमबाग चली गई।
वहां से लौटने के
बाद विपुला खुद डायरिया से पीड़ित हो गईं। घरवालों ने उसको सरोजनीनगर
सीएचसी में भर्ती कराया। विपुला सीएचसी अधीक्षक अरविंद वर्मा के पास अपनी
समस्या बताने के साथ ही छुट्टी मांगने पहुंची।
राजपाल का आरोप है कि छुट्टी
की बाद सुनते ही अधीक्षक ने विपुला को अपशब्द कहे और जमकर फटकारा।
इसी से
परेशान विपुला कमरे से निकलते वक्त बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परिवार के
लोगों ने घटना की सूचना तुरंत सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव से की।
इसके बाद मौके
पर पहुंचे एसीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने पीड़िता का बर्यान दर्ज कर सीएमओ को
रिपोर्ट पेश कर दी है।
सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि सीएचसी
अधीक्ष्ज्ञक के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच रिपोर्ट देखने के बाद कार्रवाई
की जाएगी।