फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर पहुंचा अंकित का शव, मचा कोहराम

Wed, 12 Jun 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। कटरा के ग्राम खरगौरा बस्ती निवासी अंकित की सोमवार मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। एक पखवारा बाद उसकी बहन का तिलक जाना था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्य व रिश्तेदार कैसे पीले होंगे शुभी का हाथ की बात कह विलाप कर रहे थे।
विज्ञापन


नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम खरगौरा बस्ती निवासी प्रदीप पाठक उर्फ ननकऊ की पांच वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब अंकित पाठक मात्र 15 साल का ही था। उसके कंधे पर मां के सिवाय बहन शुभी व छोटे भाई अमर पाठक (12) की भी जिम्मेदारी आ गई थी। घर में वही एक होनहार व मृदुभाषी था। अंकित ने शुभी का विवाह बहराइच जिले के थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम वइनी निवासी रमन पुत्र छोटकऊ मिश्रा में तय किया था।
29 जून को तिलक जाना था। बहन की शादी को लेकर अंकित काफी खुश था। उसने बहन की तिलक में देने के लिए सोमवार को ही बाइक भी खरीदी थी। उसी से अंकित निमंत्रण देने सोमवार भिनगा क्षेत्र आ रहा था। उसकी बाइक भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोड़पुरवा के पास मार्ग पर लड़ रहे छुट्टा मवेशियों से टकरा गई। घटना में अंकित की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उसका शव मंगलवार पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। क्या घर परिवार, क्या रिश्तेदार और क्या ग्रामीण। सभी की आंखें नम थीं। हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात थी कि न जाने किस घड़ी में अंकित ने यह बाइक खरीदी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें