फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी, छुट्टी पर गए मुरादाबाद मंडलायुक्त; दोबारा बढ़ने के आसार

Fri, 14 Aug 2026 11:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने पर वह छुट्टी पर चले गए हैं। प्रतिनियुक्ति अवधि दोबारा बढ़ने की पूरी उम्मीद है। वह सिक्किम काडर के आईएएस अफसर हैं। यूपी में 15 फरवरी 2015 को प्रतिनियुक्ति पर आए थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि एक बार फिर बढ़ सकती है। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई। इसके बढ़ाए जाने संबंधी आदेश जारी न होने की वजह से वे छुट्टी पर चले गए हैं। पिछली बार भी वे इसी तरह छुट्टी पर गए थे। प्रतिनियुक्ति बढ़ने के तुरत बाद वापस आ गए थे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रतिनियुक्त बढ़ाए जाने संबंधी आदेश जल्द ही केंद्र के स्तर से जारी होगा। प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेज दिया गया है। आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के सिक्किम काडर के आईएएस अफसर हैं। उन्हें 15 फरवरी 2015 को यूपी में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली थी। इसके बाद से लगातार प्रतिनियुक्ति को विस्तार मिलता रहा है। 

सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर उनकी प्रतिनिधि अवधि बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव उच्चस्तर से अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। आंजनेय यूपी आने के बाद विभिन्न पदों पर रहे हैं। रामपुर डीएम रहने के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पर कार्रवाई के बाद चर्चा में आए। 
विज्ञापन


सचिव पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें मंडलायुक्त मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई। इसी मंडल में रामपुर जिला आता है। वह पिछले करीब साढ़े पांच साल से मुरादाबाद के मंडलायुक्त हैं। अगर, प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ी तो इसी पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें