मलिहाबाद। रामपुर बस्ती गांव के पास अशोक कुमार के बाग में सोमवार सुबह पशुओं के कंकाल, खाल व एक सिर पड़ा मिला। पेड़ से गोवंश भी बंधा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोशालाल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कंकाल दस दिन पुराना लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।