मलिहाबाद के जौरिया-रूसेना मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
मलिहाबाद। मलिहाबाद के जौरिया-रूसेना मार्ग की मरम्मत तकनीकी तरीके से मशीन के जरिये न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के बताया कि यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है, जिसकी मरम्मत के लिए मशीनों के उपयोग की अनुमति दी गई थी। ठेकेदार ने मशीनों के बजाय मजदूरों से सड़क बनवाने की जानकारी दी, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रक्रिया से सड़क मानकों के अनुरूप नहीं बन पाएगी और फिर कुछ दिनों के बाद उखड़ना शुरू हो जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण निर्धारित मानकों और मशीनों के माध्यम से कराया जाए, ताकि टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सड़क बन सके। इस मौके पर अशोक यादव, अनिल कनौजिया, गौरी शंकर पांडे, सरवन, विमलेश, तेजपाल, संजय गौतम, राहुल और संतोष सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। इस संबंध में ठेकेदार आशुतोष सिंह चौहान ने बताया कि अन्य स्थानों पर काम चल रहा है, मशीनें खाली हो जाएंगी, तब सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।