फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने बेटियों संग की दामाद की हत्या

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने चार बेटियों के साथ मिलकर मंगलवार रात दामाद की चारपाई के पाये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दामाद पत्नी और दो साल की बेटी के साथ मंगलवार सुबह ही आशियाना सेक्टर आई स्थित ससुराल आया था। पुलिस ने ससुर व चारों सालियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु यादव (30) ने चार साल पहले आशियाना सेक्टर आई में रहने वाले अधिवक्ता डॉ. तीरथराज सिंह की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि प्रेमविवाह के कारण तीरथराज विष्णु से रंजिश रखता था। मंगलवार को सुबह विष्णु पत्नी और बेटी के साथ ससुराल आया था। रात करीब दस बजे घर के आंगन में किसी बात पर ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की तीरथ ने चार अन्य बेटियों के साथ मिलकर चारपाई के पाये से विष्णु के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने दौड़ी साक्षी को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। साक्षी ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। डीसीपी मध्य, एसीपी कैंट अभय मल्ल और इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बेटी राधा, रत्ना, ज्योति समेत एक नाबालिक बेटी और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वारदात में इस्तेमाल लकड़ी के पाये को कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। रत्ना और राधा भी वकालत करती हैं। विष्णु ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वाॅय का काम करता था। डीसीपी मध्य विक्रांतवीर का कहना है कि आपसी कलह के चलते ससुरालवालों के हत्या की है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें