फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फसल नष्ट करने पर नाराज किसान यूनियन का धरना

Sun, 21 Dec 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मलिहाबाद थाने के सामने प्रदर्शन करते भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मलिहाबाद। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) ने शनिवार को संगठन कार्यकर्ता की फसल बर्बाद करने व विरोध पर कार्यकर्ता से गाली-गलौज के मामले में थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
विज्ञापन


यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि संगठन कार्यकर्ता सरोजनीनगर के अजीतन खेड़ा गांव निवासी भगवान लाल ने मलिहाबाद के कसमंडी खुर्द में भूमि खरीदी थी, जिस पर वह काबिज हैं। भूमि को बटाई पर संगठन की महिलाओं काजीखेड़ा निवासी लक्ष्मी व चंद्रावती को दे रखा है। 15 दिन पूर्व उसमें गेहूं की फसल बोई गई थी। आरोप है कि बीते छह दिसंबर को मलिहाबाद क्षेत्र के युवक ने ट्रैक्टर से खेत में खड़ी फसल जोत दी। महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, जांच की जा रही, तथ्य सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें