फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोक निर्माण की वादाखिलाफी से नाराज किसानों ने मुंडवाया सिर

विज्ञापन
सिर मुंडवाकर प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
नगराम। कमालपुर विचलिका से कुबहरा गांव तक अधूरे 700 मीटर मार्ग को पूरा करने के लिए जारी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना शनिवार को 18वें दिन भी जारी रहा। वादा करके भी लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों के धरनास्थल पर न पहुंचने पर शनिवार को किसानों ने सिर मुंडवाकर अनोखा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों इसी कच्चे रास्ते पर एक स्कूली वैन पलट गई थी। तभी से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आंदोलनरत है। एक सितंबर को वार्ता करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को किसानों ने बंधक बना लिया था। अभियंताओं ने तीन सिंतबर तक उच्चाधिकारियों को धरनास्थल पर लाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद किसानों ने उन्हें छोड़ा था, मगर विभाग के अधिकारी शनिवार तक मौके पर नहीं आए। किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हैं। महाभारत में पांडवों की संख्या पांच थी। इसलिए हरिपाल सिंह, रामकुमार, बाबादीन, घूरू लाल और मनोज कुमार ने प्रतीकात्मक रूप से सिर मुंडवाए।
प्रदर्शनकारियों ने लोक निर्माण, वन विभाग और तहसील प्रशासन को प्रतीकात्मक रूप से मृतप्राय मानते हुए उनका अंतिम संस्कार कर श्रद्धांजलि दी और आत्मशांति की कामना की। संगठन के हरिपाल सिंह ने बताया कि किसान तेरहवीं करके बुद्धि-शुद्धि हवन करेंगे। धरने में दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, राम प्रसाद फौजी, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

सिर मुंडवाकर प्रदर्शन करते किसान।

सिर मुंडवाकर प्रदर्शन करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें