फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाली देने से नाराज विधि छात्रा ने की थी वृद्धा की हत्या

Mon, 24 Mar 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गाली देने से नाराज विधि छात्रा ने की थी वृद्धा की हत्या
विज्ञापन
गोसाईंगंज। कपेरा पुरवा निवासी जगराना (62) की हत्या उनके ही पड़ोसी व विधि के छात्र तुषाल उर्फ विशाल वर्मा ने की थी। शनिवार शाम को गोसाईंगंज पुलिस ने आरोपी को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास लोनी नदी के पुल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि दुकान जाते समय रास्ते में महिला ने उसे गाली दी थी। इसके चलते गुस्से में आकर उसने उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक 15 मार्च की शाम मनोज कुमार ने मां जगराना की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 16 मार्च को उनका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित शिवशंकर जायसवाल के पुराने खंडहर मकान में पड़ा मिला। सिर के अलावा चेहरे पर चोट के कई निशान थे। उनके पति जगमोहन ने गांव के ही आशाराम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पर कुछ नहीं मिल सका।

एडीसीपी साउथ अमित कुमावत ने बताया कि पुलिस ने जब घटनास्थल के पास बनी दुकान के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो विशाल वर्मा की फुटेज मिली। वह बेचैन दिख रहा था और घटनास्थल की तरफ कई बार चक्कर लगाते नजर आया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से रविवार को उसको गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि घर के सामने बने खंडहर मकान की दीवार पर पेशाब कर रहा था। इस दौरान दुकान जाते समय जगराना ने उसे गाली दी। विरोध पर और गालियां दीं। इस पर उसने उनकी गर्दन दबोच ली और खंडहर में ले गया। वहां पड़ी लोहे की राॅड से बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। फिर सिर व चेहरे पर ईंट से कई वार किए और शव दीवार के किनारे छिपा दिया। रॉड गांव के बाहर नाले में फेंक दी। पुलिस ने निशानदेही पर राॅड व ईंट बरामद की है।
विज्ञापन


फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए मृतका की पायल भी नाले में फेंकी

इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी ने बताया कि शव खींचते समय जगराना के दाहिने पैर की पायल टूट गई थी। पायल का आधा हिस्सा उसके हाथ में आ गया। पायल पर उसके फिंगर प्रिंट आ गए थे। डर था कि पुलिस फिंगर प्रिंट की मदद से उस तक पहुंच जाएगी। आरोपी ने जगराना के दोनों पैर से पायल निकालकर नाले में फेंक दी थी।। इंस्पेक्टर ने बताया कि नामजद आरोपी आशाराम की भूमिका न मिलने पर उनको क्लीन चिट दे दी गई है। साथ ही केस में एससी,एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी। डीसीपी ने टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें