फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक की भिड़ंत से नाराज ग्रामीणों ने चालक को पीटा, बंधक बनाया

Tue, 28 May 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम दो बाइक आपस में टकरा गईं। एक बाइक चालक की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दूसरे चालक को जमकर पीटा और बंधक बना लिया। घायल चालक को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के चिरैया निवासी नरेंद्र वर्मा रविवार को बाइक से बहराइच गया था। उसके साथ गांववासी छोटकऊ व विनोद भी थे। जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित सोनवा थाना क्षेत्र के चंदर्खा बुजुर्ग चौराहे के पास सामने से आ रहे रामपुर कोडरी निवासी मीशू की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। इस बीच मीशू की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने नरेंद्र वर्मा को जमकर पीटा और अपने साथ बंधक बनाकर गांव ले आए। छोटकऊ व विनोद की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने नरेंद्र को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। जख्मी नरेंद्र को जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें