फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूषित पानी-बिजली संकट के खिलाफ आक्रोश, कानपुर रोड जाम कर प्रदर्शन

विज्ञापन
कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन
आलमबाग। लंबे समय से दूषित पेयजल की आपूर्ति और बिजली संकट के खिलाफ आलमबाग के रामजी लाल सरदार पटेल नगर वार्ड स्थित रामनगर, मंगल खेड़ा और रामप्रसाद खेड़ा के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। क्षेत्रीय निवासी अधिवक्ता सौरभ त्रिवेदी, मनोज सिंह व जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में करीब 500 लोगों ने सुबह 10 बजे कानपुर रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे लगे लंबे जाम में वाहन फंस गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल सरिता देवी, आरती, मनप्रीत कौर, अनीता, शिल्पी, जूली यादव, वैभव, हनी सानू, अनुज शुक्ला आदि ने नगर निगम, बिजली विभाग और पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि करीब छह महीने से इलाके में गंदा पानी आ रहा है और 20 दिनों से लोग बिजली कटौती से बेहाल हैं। शिकायत के बाद भी संबंधित विभागों के अधिकारी जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे आलमबाग, कृष्णानगर व मानकनगर थानों के प्रभारी की लोगों से झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर करीब तीन घंटे बाद प्रदर्शन को खत्म करवाया।

जाम में फंसकर लोग हुए परेशान
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियो को तीन दिन में समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से बात करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान कानपुर रोड की दोनों लेन पर दो किमी तक जाम लग गया। इससे वाहनों की कतारों में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शन के बाद जागा जलकल विभाग अब लगाएगा मिनी नलकूप
विज्ञापन

जनता के विरोध-प्रदर्शन के बाद जलकल विभाग अब आलमबाग के रामनगर क्षेत्र में बेहतर पेयजल की आपूर्ति के लिए मिनी नलकूप लगाएगा। इसके साथ दूषित आपूर्ति की समस्या को तीन दिन में दूर करेगा। इसके लिए यहां मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। समस्या को लेकर लोगों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर नगर निगम और जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि गंदे पानी की समस्या दूर करने के लिए पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही मिनी नलकूप लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

कानपुर रोड पर लोगों के प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें