फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 30 बच्चों के हटने के तीन दिन बाद भरभराया आंगनबाड़ी केंद्र का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। विकासखंड की ग्राम पंचायत माणसं खेड़ा में करीब 40 वर्ष पुराना जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र रविवार देर रात तेज बारिश में भरभराकर ढह गया। राहत की बात यह रही कि भवन की स्थिति को देखते हुए तीन दिन पहले ही यहां पढ़ने वाले 30 बच्चों को दूसरी इमारत में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

हादसे में आंगनबाड़ी केंद्र में रखा करीब दो लाख रुपये का फर्नीचर, शिक्षण सामग्री, खिलौने, बर्तन और अन्य सामान मलबे में दब गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मलबा हटाकर नुकसान का जायजा लिया। प्रधान मोनू यादव ने बताया कि सामुदायिक मिलन केंद्र के जर्जर भवन में लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जा रहा था। भवन की बिगड़ती हालत को देखते हुए तीन दिन पहले ही बच्चों को गांव की दूसरी इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया था। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से कई बार नए भवन के निर्माण या मरम्मत की मांग की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की सूचना के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने तत्काल नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि वह हाल ही में तैनात हुए हैं और मामले की जानकारी नहीं थी। जरूरी कार्रवाई कराई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र इस भवन में नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले ही इसे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें