सचिवालय सीधी भर्ती संघ, अपर निजी सचिव संघ व लेखा संघ के प्रतिनिधियों ने रविवार को आपात बैठक कर सोमवार को बड़े स्तर पर आमसभा करने का फैसला लिया।
बैठक में तय हुआ कि ग्रेड वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर 67 दिन से चल रहे आंदोलन के लिए तय की गई रणनीति का आमसभा से अनुमोदन लिया जाएगा।
इसके बाद उसके अनुसार आंदोलन चलेगा। आमसभा में शासन के अधिकारियों को एक निश्चित समय में ग्रेड वेतन बढ़ाने संबंधी शासनादेश जारी करने का अल्टीमेटम देने की तैयारी है।
बैठक में मुख्य रूप से अमर सिंह पटेल, इच्छाराम यादव, मो. असलम खां, अभय रंजन सिंह, शशिकांत शुक्ला, आशुतोष पांडेय, संजय शर्मा, केबीएल श्रीवास्तव, विवेक किशोर, पुष्पेंद्र सिंह, आलोक द्विवेदी व राजेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।