लखनऊ। एनेस्थीसिया का काम सिर्फ बेहोशी देने तक सीमित नहीं है। इसकी सहायता से लोगों का असहनीय दर्द भी दूर किया जा सकता है। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशिम रशीद ने बृहस्पतिवार को विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि एनेस्थीसिया की भूमिका कैंसर के मरीजों के लिए बेहद अहम है। इसकी सहायता से इनका दर्द कम किया जा सकता है। मौके पर डीन प्रो. सबूही कुरैशी, रजिस्ट्रार डॉ. आयुष लोहिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय के साथ डॉ. इंदुबाला, डॉ. रुचि, डॉ. अर्चना और डॉ. शगुफ्ता सहित विभाग के रेजिडेंट और पैरामेडिकल स्टाफ थे।