शिक्षको की लंबित मांगों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ ने की आंदोलन की घोषणा की है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 14 जुलाई तक संघर्ष- संपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा।
18,19 व 20 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देंगे।
नौ अगस्त को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय पर धरने का आयोजन किया जाएगा।