फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदीबेन 29 को लेंगी शपथ, तब तक रहेंगे रामनाईक

Mon, 22 Jul 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई को प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगी। तब तक रामनाईक प्रदेश  के राज्यपाल पद पर बने रहेंगे। उसी दिन लालजी टंडन मध्यप्रदेश और फागू चौहान बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, एक राज्य में दो राज्यपाल नहीं रह सकते। साथ ही संवैधानिक व्यवस्था के चलते राज्यपाल का पद रिक्त भी नहीं रह सकता। इसलिए जब तक आनंदीबेन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पद नहीं संभालेंगी तब तक बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन वहां का पद छोड़कर मध्यप्रदेश नहीं जा सकते। 

जब तक टंडन मध्यप्रदेश नहीं चले जाते तब तक फागू चौहान को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ नहीं दिलाई जा सकती। आनंदीबेन पटेल का शपथग्रहण राजभवन के गांधी सभागार  में 29 जुलाई को होगा। पटेल मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनने से पहले गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें